बलूचिस्तान में बीएलए का ‘ऑपरेशन हेरोफ’ दूसरा चरण, 48 ठिकानों पर हमले का दावा

2.7kViews
1930 Shares

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ‘ऑपरेशन हेरोफ’ का दूसरा चरण शुरू करने का एलान किया। संगठन ने दावा किया कि विद्रोहियों ने एक साथ 48 जगहों पर पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हमले किए। बीएलए के निशाने पर सेना और पुलिस दोनों रहे।

बीएलए ने दावा किया है कि इन हमलों में 84 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया गया। संगठन के प्रवक्ता जियांद बलूच ने इसे “कब्जा करने वाली ताकतों के खिलाफ निर्णायक प्रतिरोध” करार दिया।

गौरतलब है कि बीएलए ने ‘ऑपरेशन हेरोफ’ का पहला चरण अगस्त 2024 के अंत में शुरू किया था। उस समय संगठन का उद्देश्य बलूचिस्तान में प्रमुख राजमार्गों और सेना शिविरों पर हमला करना था।

इन घटनाओं ने एक बार फिर बलूचिस्तान में सुरक्षा हालात और विद्रोही गतिविधियों की गंभीरता को उजागर किया है। पाकिस्तान सरकार और सेना ने अभी तक इन दावों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *