पाकिस्तान की आर्थिक हालत किसी से छिपी नहीं है। देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पाकिस्तान हर संभव प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में अब पाकिस्तान ने चीन के लड़ाकू विमान बेचने का काम शुरू कर दिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने 9 देशों को चीन निर्मित जेएफ-17 लड़ाकू विमान की पेशकश की है। इस लिस्ट में सऊदी अरब समेत 8 मुस्लिम देश शामिल बताए जा रहे हैं।
पाकिस्तान ने इन विमानों की बोली लगाना भी शुरू कर दिया है। राजधानी इस्लामाबाद में पाकिस्तान और चीन का एक जॉइंट वेंचर स्थापित किया गया है, जिसके तहत जे-सीरीज लड़ाकू विमानों का प्रोडक्शन किया जा रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान की यह रणनीति उसकी कमजोर आर्थिक स्थिति को संभालने का प्रयास है। हालांकि, रक्षा विश्लेषकों का कहना है कि इस तरह के सौदे पाकिस्तान को अल्पकालिक आर्थिक राहत तो दे सकते हैं, लेकिन दीर्घकालिक स्थिरता के लिए संरचनात्मक सुधार जरूरी हैं।


