अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने कार्यकाल के दौरान दुनिया भर के नेताओं से मिले अधिकांश तोहफे बांट दिए। लेकिन कुछ तोहफे ऐसे रहे जिन्हें उन्होंने अपने पास संभालकर रखा। इनमें सबसे खास तोहफा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का है।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाइडन को एक कस्टम-डिजाइन स्टर्लिंग-सिल्वर ट्रेन सेट गिफ्ट किया था, लेकिन पूर्व राष्ट्रपति ने उसे भी अपने पास नहीं रखा। वहीं मेलोनी का तोहफा उनके दिल के करीब रहा।
अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट द्वारा 26 जनवरी को जारी रिकॉर्ड्स के मुताबिक, मेलोनी ने मार्च 2024 में बाइडन को 723 डॉलर की बुकेलाटी कफलिंक की एक जोड़ी भेंट की थी। बाइडन ने इसे अपने पास रखने का फैसला किया।
इसके अलावा बाइडन ने अपने कार्यकाल की आखिरी रिपोर्ट में एक और तोहफे का जिक्र किया, जिसे उन्होंने संभालकर रखा। यह तोहफा उन्हें 2023 में पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने दिया था।
इन घटनाओं से साफ होता है कि बाइडन ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले तोहफों में से केवल कुछ ही को व्यक्तिगत महत्व दिया।


