‘एक आदमी की सीट बेल्ट बंधी थी उसे प्लेन से बाहर फेंक दिया’, अजित पवार के विमान हादसे की आंखों देखी

2.5kViews
1968 Shares

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की बारामती में प्लेन क्रैश हादसे में मौत हो गई। स्थानीय निवासियों ने इस हादसे का आंखों देखा हाल बताया।

स्थानीय निवासी ने बताया आंखों देखा हाल

स्थानीय निवासी अनीता अटोले सुबह का काम खत्म करके, बारामती हवाई अड्डे के पास अपने घर के बाहर मवेशियों को चारा खिला रही थीं। तभी उन्होंने एक तेज धमाके की आवाज सुनी।

अनीता बटोले ने कहा, ‘हमें यहां हेलीकॉप्टरों की आदत है, लेकिन इसकी आवाज अलग थी। जब मैंने ऊपर देखा, तो मुझे एक बहुत बड़ा विमान दिखा।’

प्रत्यक्षदर्शी ने आगे बताया, ‘मैंने विमान को झुकते हुए देखा और फिर रनवे के ठीक नीचे ऊबड़-खाबड़ चट्टानी जगह पर उतरते देखा, इसके बाद मुझे एक बड़ा धमाका सुनाई दिया, जिसके बाद पांच छोटे धमाके हुए।’

अनीता, उनके पति और गजुबावी गांव के अन्य निवासी दुर्घटनास्थल पर आपातकालीन सेवाओं के पहुंचने के समय पर ही पहुंचे। उन्होंने कहा कि आग की लपटों के कारण वे विमान के पास नहीं जा सके।

अनीता ने कहा, ‘एक व्यक्ति, जिसकी सीट बेल्ट अभी भी बंधी हुई थी, उसे बाहर फेंक दिया गया था। हम उसे पहचान नहीं पाए। हम कुछ नहीं कर सके।’

अजित पवार की घड़ी से हुई पहचान

अजित पवार समेत इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में सभी के शव बुरी हालत में मिले, जिसके चलते इन्हें पहचानना भी मुश्किल था। अजित पवार की घड़ी की वजह से उनके शव की पहचान की जा सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *