यूजीसी एक्ट के विरोध में करणी सेना का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

2.4kViews
1640 Shares

यूजीसी एक्ट को “काला कानून” बताते हुए श्री राजपूत करणी सेना के पदाधिकारी गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय बहजोई पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार के समर्थन में और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना है कि यूजीसी एक्ट लागू होने से सामान्य वर्ग में गहरा आक्रोश है। उनका आरोप है कि यदि इस कानून को वापस नहीं लिया गया तो शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और अपराध की घटनाओं में वृद्धि की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *