यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, कानपुर डफरिन अस्पताल का डांस वीडियो वायरल

2.1kViews
1717 Shares

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में लापरवाही के मामले एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर इन घटनाओं को लेकर जमकर तंज कसा जा रहा है।

हाल ही में एलएलआर के जच्चा-बच्चा अस्पताल में वार्ड में कुत्ते के घूमने का विवाद थमा ही था कि अब कानपुर महिला चिकित्सालय डफरिन का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में नर्सिंग स्टाफ, वार्ड आया और अन्य कर्मचारी फिल्मी गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर साझा कर लोगों ने अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। मरीजों के इलाज की जगह स्टाफ के डांस करने को लेकर जमकर आलोचना हो रही है।

अस्पताल की सीएमएस डॉ. रुचि जैन ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है और इसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक किसी भी मरीज की ओर से किसी प्रकार की समस्या की शिकायत नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *