सोने और चांदी की लगातार बढ़ती दरों ने ज्वेलरी बाजार की तस्वीर बदल दी है। महंगाई के दौर में ग्राहक अब भारी-भरकम और पारंपरिक गहनों की बजाय हल्के वजन तथा कम कैरेट वाले आभूषणों को प्राथमिकता दे रहे हैं। पहले जहां 22 कैरेट सोने के गहनों की मांग अधिक रहती थी, वहीं अब 18 और 14 कैरेट तक के गहनों की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है।
ज्वेलरी कारोबार से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि पहले ग्राहक बड़े हार, कंगन और पूरे सेट खरीदने में रुचि दिखाते थे, लेकिन अब बजट को ध्यान में रखते हुए हल्के वजन वाले डिजाइनर गहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। लोग अब केवल डिज़ाइन और गुणवत्ता ही नहीं, बल्कि कीमत पर भी अधिक ध्यान दे रहे हैं।


