देश की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थाओं में शामिल पंजाब यूनिवर्सिटी ने हरियाणा की उभरती हुई क्रिकेटर अदिति श्योराण को अपने पहले स्पोर्ट्स एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया है। यह सम्मान गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष समारोह में कुलपति प्रो. रेणु विग द्वारा प्रदान किया गया।
पंजाब यूनिवर्सिटी ने पहली बार स्कूल स्तर पर पढ़ने वाली किसी खिलाड़ी को यह पुरस्कार देकर खेल जगत में नई पहल की है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस अवार्ड की शुरुआत का उद्देश्य स्कूल स्तर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।


