माइकल शूमाकर को लेकर राहत भरी खबर, अब व्हीलचेयर पर घर में घूम पा रहे हैं दिग्गज ड्राइवर

1257 Shares

रफ्तार के बादशाह और पूर्व फॉर्मूला-1 वर्ल्ड चैंपियन माइकल शूमाकर को लेकर एक सकारात्मक खबर सामने आई है। करीब 12 वर्षों से बिस्तर तक सीमित रहे यह महान ड्राइवर अब पूरी तरह बेड पर निर्भर नहीं हैं और व्हीलचेयर के सहारे अपने घर में घूम पा रहे हैं। इस संबंध में जानकारी फॉक्स स्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट में दी गई है।

गौरतलब है कि वर्ष 2013 में फ्रेंच आल्प्स में स्कीइंग के दौरान माइकल शूमाकर को गंभीर सिर की चोटें आई थीं। हादसे के बाद वह लंबे समय तक कोमा में रहे और तभी से सार्वजनिक जीवन से दूर हैं। उनकी हालत को लेकर परिवार ने हमेशा गोपनीयता बनाए रखी है।

पत्नी और मेडिकल टीम कर रही देखभाल

रिपोर्ट के अनुसार, शूमाकर अब व्हीलचेयर पर बैठने में सक्षम हैं। वह माजोरका स्थित अपने घर में रह रहे हैं, जो जेनेवा झील के पास स्थित है। उनके साथ उनकी पत्नी मौजूद हैं और एक विशेष मेडिकल टीम लगातार उनकी देखभाल में जुटी हुई है। बताया गया है कि शूमाकर व्हीलचेयर पर घर के अंदर घूमते हैं।

बीते कुछ समय से उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई नई जानकारी सामने नहीं आई थी। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि वह पलकें झपकाकर अपनी बात संकेतों के माध्यम से व्यक्त करने की कोशिश करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *