हापुड़ रोड व तिबड़ा में अवैध रूप से विकसित की जा रही 47000 वर्ग मीटर जमीन पर विकसित जा रही कॉलोनी को जीडीए की टीम ने ध्वस्त कर दिया।
हापुड़ रोड पर कुलदीप व अशोक के द्वारा खसरा संख्या-442 व 492 में 25000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अवैध तरीके से कॉलोनी विकसित की जा रही थी।
इसके अलावा तिबड़ा गांव में विनोद, लोकेंद्र, ज्ञानेन्द्र, रूबी, नीतू , अरूणा के द्वारा खसरा संख्या-10 व 11 में 22000 वर्ग मीटर में अवैध तरीके से कालोनी विकसित की जा रही थी।
जीडीए की टीम मौके पर पहुंची और सडक, बाउंड्रीवाल, साईट ऑफिस आदि को ध्वस्त करते हुए सीलिंग की कार्यवाही की गई।


