अयोध्या मंडल में विशेष पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, 86 हजार से अधिक मतदाताओं का नाम नो मैपिंग में

2.8kViews
1078 Shares

जिले में 86,144 मतदाताओं के नाम नो मैपिंग में सामने आए हैं। ऐसे मतदाता आयोग द्वारा निर्धारित 13 प्रारूपों में से किसी एक को भरकर फिर से मतदाता सूची में शामिल हो सकते हैं। अब तक 16 हजार लोगों की सुनवाई पूरी हो चुकी है और सभी सही पाए गए हैं। शेष मामलों पर मंथन जारी है। सुनवाई की प्रक्रिया 27 फरवरी तक चलेगी।

मंगलवार को आयुक्त/रोल प्रेक्षक अयोध्या मंडल राजेश कुमार ने एसआईआर की समीक्षा की। उन्होंने एक जनवरी 2026 के आधार पर चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का आकलन किया।

कमिश्नर का निर्देश राजेश कुमार ने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष सभी योग्य मतदाताओं से अनिवार्य रूप से फॉर्म-6 भरवाया जाए, ताकि उन्हें मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *