हरियाणा नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी उतरेगी अपने चुनाव चिन्ह पर, भाजपा पर साधा निशाना

2.7kViews
1059 Shares

हरियाणा में प्रस्तावित तीन नगर निगम—पंचकूला, अंबाला और सोनीपत—के चुनाव आम आदमी पार्टी (आप) अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी। यह निर्णय पार्टी की राज्य स्तरीय बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. सुशील गुप्ता ने की।

बैठक के बाद सुशील गुप्ता ने बताया कि नगर निगम चुनावों के लिए जिला स्तर पर प्रभारी और वार्ड स्तर पर प्रभारियों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा की जनता के लिए एक स्वाभाविक और भरोसेमंद विकल्प है।

भाजपा पर आरोप, बदलाव की मांग चंडीगढ़ के सेक्टर-3 स्थित पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए गुप्ता ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश के हर वर्ग को ठगने का काम किया है। ठेका कर्मचारियों को आज तक स्थायी नहीं किया गया। विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें पक्की नौकरी का सपना दिखाया गया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार ने ऐसे जटिल नियम और शर्तें लागू कर दीं कि कर्मचारी उन्हें पूरा ही नहीं कर पा रहे हैं।

गुप्ता ने कहा कि शहरी निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी भाजपा के भ्रष्टाचार, लूट और जनविरोधी नीतियों को मुख्य मुद्दा बनाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि तथाकथित “ट्रिपल इंजन सरकार” विकास के लिए नहीं, बल्कि सत्ताधारी नेताओं के निजी स्वार्थों को साधने का माध्यम बन चुकी है।

जनता बदलाव चाहती है प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि हरियाणा की जनता अब बदलाव चाहती है और वह बदलाव केवल आम आदमी पार्टी ही ला सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी नगर निगम चुनावों में पूरी ताकत से उतरेगी और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *