महाराष्ट्र के छात्रों ने गणतंत्र दिवस पर बनाया विश्व रिकॉर्ड, ‘राष्ट्र प्रथम’ पहल में गाए देशभक्ति गीत

1454 Shares

महाराष्ट्र में गणतंत्र दिवस का जश्न इस बार ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ जुड़ गया। राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने सोमवार को बताया कि ‘राष्ट्र प्रथम’ पहल के तहत एक लाख से अधिक स्कूलों के दो करोड़ से ज्यादा छात्रों ने एक साथ और तालमेल बिठाकर देशभक्ति गीत गाए। इस सामूहिक गायन को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने आधिकारिक तौर पर दर्ज किया है।

इस पहल के तहत राष्ट्रध्वज फहराने के बाद राज्य के सभी डिवीजनों में छात्रों ने देशभक्ति गीतों का सामूहिक गायन किया। मंत्री भुसे ने बताया कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में सात लाख शिक्षकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

लंबे समय से चल रहा अभ्यास भुसे ने कहा कि छात्रों ने इस सामूहिक गायन के लिए पिछले कुछ महीनों से लगातार अभ्यास किया। स्कूली शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी स्कूलों को 14 मिनट का एक निर्देशात्मक वीडियो उपलब्ध कराया था, ताकि गीतों का अभ्यास एक समान तरीके से हो सके और तालमेल बना रहे।

इस रिकॉर्ड ने न केवल छात्रों और शिक्षकों को गौरवान्वित किया है बल्कि महाराष्ट्र को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *