वरिष्ठ कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने पार्टी नेतृत्व पर की गई हालिया आलोचनाओं पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे ऐसे समय में विश्वासघात करार दिया है जब कांग्रेस को एकजुट रहने की सबसे अधिक आवश्यकता है।
टैगोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए ‘गद्दारों के नए समूह’ पर दुख जताया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला करने वाले नेताओं शकील अहमद और राशिद अल्वी को विशेष रूप से निशाना बनाया।
राहुल गांधी के बचाव में टैगोर टैगोर ने लिखा, “मैं हैरान नहीं हूं, बस दुखी हूं। एक बार फिर यह देखकर कि जब साहस सबसे लंबा रास्ता तय करता है तो विश्वासघात कैसे जोर पकड़ लेता है।”
उन्होंने दावा किया कि इस नए समूह में कुछ ऐसे लोग भी शामिल हैं जो अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री हैं। इसके अलावा कुछ सांसद, एक वर्तमान मुख्यमंत्री और कुछ पूर्व नेता भी हैं जिन्होंने दल बदलकर सरकार में शामिल होने का रास्ता चुना है।


