बिहटा–आईआईटी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक दिन से लापता युवक का शव राजपुर और दरियापुर गांव के बीच बधार स्थित एक सूखे कुएं से बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।
मृतक की पहचान दरियापुर निवासी सर्वा पासवान के 33 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि राकेश सोमवार शाम से ही लापता था। परिजनों ने रातभर खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने बधार में स्थित सूखे कुएं में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना से पूरे गांव में शोक और भय का माहौल है।


