डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में शिक्षकों की भर्ती शुरू, 53 पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

1629 Shares

डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर शिक्षकों की भर्ती के लिए शुक्रवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। कुल 25 विषयों में शिक्षकों के 53 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय में लंबे समय से इन पदों की रिक्तता बनी हुई थी। इस दौरान कई विभागों में पढ़ाई केवल अतिथि प्रवक्ताओं के माध्यम से ही कराई जा रही थी। कई विभाग ऐसे हैं जहां एक भी नियमित शिक्षक नहीं है। हालांकि पिछले कुछ समय में कई बार भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का प्रयास किया गया था, लेकिन अब यह प्रक्रिया ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से पूरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *