यूजीसी प्रविधानों के विरोध में लखनऊ से वाराणसी तक सवर्ण समाज का प्रदर्शन

1963 Shares

उच्च शिक्षा में जातिगत भेदभाव रोकने के उद्देश्य से लागू किए गए यूजीसी के नए प्रविधानों का उत्तर प्रदेश में विरोध तेज हो गया है। लखनऊ से लेकर वाराणसी तक सवर्ण समाज के लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मुद्दे पर कई नेताओं ने भी बयानबाजी शुरू कर दी है।

वाराणसी में विरोध प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रविवार को बड़ी संख्या में लोग हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यूजीसी प्रविधानों को ‘काला कानून’ बताया।

धरना दे रहे लोगों ने इस नियम को जल्द से जल्द वापस लेने की मांग की है। उनका कहना है कि यह प्रविधान सामान्य वर्ग के हितों के खिलाफ है और शिक्षा व्यवस्था में असमानता को बढ़ावा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *