बिहार में राजस्व अभिलेख अब घर बैठे ऑनलाइन उपलब्ध, विभाग का जनहितकारी निर्णय

1117 Shares

बिहार राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में विभाग लगातार आमजन को राहत पहुंचाने के लिए सुधारात्मक कदम उठा रहा है। विभाग का लक्ष्य है कि रैयतों और नागरिकों को पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं बिना किसी परेशानी के उपलब्ध कराई जा सकें।

इसी क्रम में राजस्व विभाग ने एक बड़ा जनहितकारी निर्णय लिया है। अब राजस्व अभिलेखों (नकल) की सत्यापित प्रति प्राप्त करने के लिए लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। कोई भी व्यक्ति घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से राजस्व अभिलेखों की डिजिटल हस्ताक्षर युक्त सत्यापित प्रति प्राप्त कर सकेगा।

इस फैसले से न केवल समय और ऊर्जा की बचत होगी, बल्कि भ्रष्टाचार और अनावश्यक देरी पर भी अंकुश लगेगा। विभाग का मानना है कि इस सुविधा से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के नागरिकों को समान रूप से लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *