देवघर नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 में बेहतर रैंक हासिल करने के लिए तैयारियों को तेज कर दिया है। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से निगम प्रशासन सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन और नागरिक सहभागिता को लेकर विशेष रणनीति पर काम कर रहा है।
कचरा प्रबंधन पर जोर निगम क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को नियमित और प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण को अनिवार्य रूप से लागू कराने के लिए सफाई मित्रों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी जागरूक किया जा रहा है।
नगर निगम का मानना है कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही शहर को स्वच्छ और सर्वेक्षण में उच्च रैंक दिलाना संभव होगा।


