इटावा में बड़ा एक्शन! वन विभाग की जमीन पर बनी मजार पर चला बुलडोजर, अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू

7.6kViews
1358 Shares

मोहम्मद गौरी के सेनापति शमशुद्दीन की मजार मामले में वन विभाग द्वारा ध्वस्तीकरण आदेश किए जाने के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर मजार प्रबंधन ने स्वयं ही अवैध कब्जा हटाना शुरू कर दिया है।

जिला प्रशासन के निर्देश के बाद  मजार के सदर फजले इलाही ने मजार को जाने वाले रास्ते की सीढ़ी व दीवार को हटा दिया। वहां से धार्मिक पुस्तकें भी हटा दी गई। वन विभाग के रेंजर अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि मजार प्रबंधन को अवैध कब्जा हटाने के लिए कहा गया था।

मजार के आस-पास की जमीन पर अवैध कब्जा 

अगर वे अपने आप से अवैध कब्जा हटा लेते हैं तो बेहतर होगा। नहीं तो प्रशासन ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा। मजार के आसपास .0281 हेक्टेयर जमीन पर अवैध कब्जा है।

वन प्राधिकारी ने 64 दिन की सुनवाई के बाद 28 मार्च को साक्ष्य न मिलने पर वन विभाग की संरक्षित जमीन पर बनी इमारत के ध्वस्तीकरण के आदेश दिए थे। इसके खिलाफ सदर फजले इलाही ने मुख्य वन संरक्षक कानपुर के न्यायालय में भी  अपील दायर की थी। जहां उन्हेंं राहत नहीं मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *