सीर गोवर्धनपुर में संत रविदास जयंती की तैयारियां तेज, सेवादारों ने संभाली लंगर सेवा

2.5kViews
1870 Shares

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास की जयंती पर उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर में एक फरवरी को होने वाले जन्मोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पंजाब और हरियाणा से बड़ी संख्या में सेवादार पहुंचकर जगह-जगह व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

जयंती की तैयारियों की देखरेख कर रहे ट्रस्टी निरंजन चीमा ने बताया कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रहने और खाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए विशाल पंडाल का निर्माण कार्य जारी है।

लंगर सेवा की शुरुआत रविवार को सेवादारों और श्रद्धालुओं ने लंगर की सेवा के लिए प्रसाद बनाना शुरू कर दिया। संत रविदास की बड़ी रसोई में मिठाई से शुरुआत की गई। पंजाब और हरियाणा से आए कारीगर मीठी बुनिया, मट्ठी और नाश्ते तैयार कर रहे हैं।

लंगर के लिए ट्रकों में भरकर अनाज, तेल-घी और मसाले पहुंच चुके हैं। वहीं, हरी सब्जियां आसपास के रमना और बनपुरवां गांवों के किसानों से सीधे खेतों से खरीदी गई हैं। इससे स्थानीय किसान भी प्रसन्न हैं और आयोजन में अपनी भागीदारी महसूस कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *