सोमवार को कुंडली थाना क्षेत्र के जठेड़ी गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब दो हमलावरों ने घात लगाकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक पर गोलियां चलाईं, जिसमें उसे दो गोलियां लगीं। घटना पुरानी रंजिश से जुड़ी बताई जा रही है। मामले की जांच राई थाना पुलिस कर रही है।
जानकारी के अनुसार जठेड़ी निवासी अशोक उर्फ भूरा अपने ट्रैक्टर से खेतों से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे दो युवकों ने उस पर हमला कर दिया और गोलियां दाग दीं। गंभीर रूप से घायल अशोक को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर चले गए।
पुलिस के अनुसार आरोपित घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। राई थाने के प्रबंधक जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है।
पृष्ठभूमि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घायल अशोक गांव के ही राजा हत्याकांड (2021) का आरोपित है। उस मामले में वह जेल में बंद था और लगभग दो माह पहले ही जमानत पर बाहर आया था। पुलिस का मानना है कि उसी पुरानी रंजिश के चलते यह हमला किया गया।


