भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी शुभकामनाएं, साझा की पीएम मोदी संग तस्वीर
भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बधाई संदेश साझा किया। इस पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी एक तस्वीर भी प्रकाशित की।
ट्रंप ने लिखा, “संयुक्त राज्य अमेरिका के नागरिकों की ओर से, मैं भारत सरकार और जनता को आपके 77वें गणतंत्र दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।”
भारत में अमेरिकी दूतावास ने भी एक्स पर एक पोस्ट जारी करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में अमेरिका और भारत एक ऐतिहासिक संबंध साझा करते हैं। इस संदेश ने दोनों देशों के बीच गहरी मित्रता और साझेदारी को एक बार फिर उजागर किया।


