Dhanbad Honeytrap Gang की सरगना निकली कांग्रेस नेत्री, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, अन्य की तलाश तेज

7.1kViews
1644 Shares

 लोयाबाद थाना पुलिस ने धनबाद के सरायढेला निवासी व्यवसायी रविकांत अग्रवाल का अश्लील वीडियो बनाकर लूटपाट करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपित कांग्रेस की महिला नेत्री को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। वारदात में शामिल गिरोह के अन्य सदस्य अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। महिला नेत्री वर्ष 2021 में भी इसी तरह के मामले में जेल जा चुकी है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में इस तरह के गिरोह चलाने वालों में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई व्यवसायी की लिखित शिकायत के आधार पर की गई। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार लोयाबाद छह नंबर निवासी कांग्रेस नेत्री अपने महिला और पुरुष सहयोगियों के साथ आपराधिक कृत्य को अंजाम दिया। पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाकर लूटपाट करने का मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *