गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने दिलाई संविधान की शपथ, विकास और आत्मनिर्भर भारत पर दिया जोर
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।
धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है ताकि राज्य का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।


