गणतंत्र दिवस पर गोढ़वा पंचायत में नारी सशक्तिकरण की मिसाल, किशोरी बनी एक दिन की मुखिया

2.6kViews
1570 Shares

पूर्वी चंपारण जिले के मोतीहारी प्रखंड अंतर्गत गोढ़वा पंचायत ने गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर नारी सशक्तिकरण की एक अनूठी पहल की। पंचायत के मुखिया राजू बैठा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला सशक्तिकरण नीति और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सामाजिक न्याय व महिला शिक्षा के संकल्प को साकार करते हुए पंचायत की ही एक किशोरी को एक दिन का मुखिया बनाया।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुआ चयन इस विशेष पहल के तहत 25 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गोढ़वा पंचायत की कक्षा 6 से 9 तक की बालिकाओं को शामिल किया गया। इस प्रक्रिया का उद्देश्य बालिकाओं में लोकतांत्रिक समझ, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास करना था।

गणतंत्र दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल महिला शिक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया, बल्कि ग्रामीण स्तर पर लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में भी एक नई मिसाल पेश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *