परीक्षा पे चर्चा: पीएम मोदी ने बोकारो के छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

2.4kViews
1879 Shares

डीपीएस बोकारो के विद्यार्थी शुक्रवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सफलता का गुर सीखा। विद्यार्थी परीक्षा पे चर्चा 2026 के लाइव सेशन के साक्षी बने। लाइव शो को देखते हुए बच्चों ने परीक्षा के साथ-साथ जीवन में भी कामयाबी का मंत्र सीखा।

छात्र-छात्राओं ने तनावमुक्त होकर एवं आनंदयुक्त वातावरण में परीक्षा देने के कई गुर सीखे। प्रधानमंत्री के साथ इस इंटरैक्टिव सेशन में बच्चों ने खास तौर से परीक्षा की तैयारी के पैटर्न में समयानुसार बदलाव लाने, लेसन का बोझ न बने, इसके लिए सेल्फ स्टडी की मदद से शिक्षकों से एक कदम आगे निकलने, संपूर्ण सिलेबस की पढ़ाई, खेल और पढ़ाई में संतुलन, शिक्षा को जीवन बनाने का माध्यम समझने, समय-प्रबंधन, जीवन-कौशल सहित कई महत्वपूर्ण टिप्स सीखे।

विद्यार्थियों ने सदैव सकारात्मक बने रहने, घबराहट से बचने के उपायों, आत्मविश्वास की भावना जागृत करने जैसी पीएम मोदी की बातों को काफी प्रेरणाप्रद बताया और वे इनसे काफी प्रभावित हुए। प्राचार्य डा. ए एस गंगवार ने परीक्षा पे चर्चा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक पहल बताते हुए छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा के दिनों में एक अतुलनीय संजीवनी बताया।

दी पेंटाकास्टल एसेंबली स्कूल के विद्यार्थी भी परीक्षा पे चर्चा लाइव कार्यक्रम के साक्षी बनें। उन्होंने प्रधानमंत्री से जीवन में सफलता का गुर सीखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *