छत्तीसगढ़: विधवा महिला को गांव में अर्धनग्न घुमाया, मुंह पर गोबर पोता गया, तीन आरोपी गिरफ्तार

2.9kViews
1370 Shares

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पेंड्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत खोडरी चौकी के ग्राम रानीझाप में एक विधवा महिला के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया।

बताया जा रहा है कि अवैध संबंध के आरोप में महिला को बेरहमी से पीटा गया। इतना ही नहीं, उसकी साड़ी उतारकर अर्धनग्न हालत में पूरे गांव में घुमाया गया और उसके चेहरे पर गोबर पोत दिया गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *