गुरुग्राम में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, हाईवे पर हुए हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी समेत फरार

8.2kViews
1318 Shares

 बिलासपुर थाना क्षेत्र में बिनौला के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान बिलासपुर के शंकर की ढाणी गांव के रहने वाले 26 वर्षीय अंकित के रूप में की गई।

बताया जा रहा है कि वह निजी कंपनी में काम करते थे। शुक्रवार शाम वह बाइक से गुरुग्राम धर्म कॉलोनी में रहने वाली अपनी बहन के घर गए थे। रात करीब ढाई बजे वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

हादसे के बाद आस-पास के लोग उन्हें निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों की शिकायत पर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित को पकड़ा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *