यूपी में फिर लव जेहाद! प्रेमजाल में फंसाकर युवती को दिल्ली ले जाने की साजिश, बदले में पांच लाख मिलने का दावा

 सिविल लाइंस इलाके में एक लव जेहाद का मामला सामने आया है। जो युवती उसकी शिकार हुई है, उसका कहना है कि पहले उसे अपने जाल में फंसाने का पूरा प्रयास किया गया। उसके सामने ऐसा नाटक किया गया कि उसे लगा कि वास्तव में युवक उससे सबसे ज्यादा प्यार करता है और उसके लिए कुछ भी कर सकता है लेकिन धीरे-धीरे उसकी हकीकत सामने आ गई।

आखिर में युवक ने खुद ही कबूल लिया कि उसे हिंदू लड़कियों को फंसाने के लिए पांच लाख रुपये मिलते हैं। इसीलिए वह उसके साथ ऐसा कर रहा था। युवती ने उसके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी युवती का कहना है कि वह एक डिग्री कॉलज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। करीब दो माह पहले उसके लैपटाप पर एक मैसेज आया था और उसमें अरश दनाम नाम पड़ा था। वहां से लगातार स्नैच चैट के माध्यम से मैसेज आ रहे थे।

वह कभी-कभी वीडियो कॉल भी करता था और फिर धीरे-धीरे इंस्टाग्राम और फेसबुक आईडी से भी जुड़ गया। बातचीत के दौरान उसने कई बार वीडियो कॉल की और वह वीडियो कॉल को रिकार्ड भी करता था, लेकिन बाद में उसने उन्हीं वीडियो रिकार्डिंग को आधार बनाते हुए उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

कहने लगा कि वह उसके माता-पिता को बता देगा। उसके सामने रोता था और खुद को चोट पहुंचाने का प्रयास करता था। आत्महत्या करने की भी धमकी देता था। कहता था कि वह उससे धर्म बदलकर निकाह कर ले। उस पर मिलने का दबाव बना रहा था और न आने पर उसके साथ गाली गलौज करता था। उसे बदनाम करने की धमकी देता था।

होटल ले जाते समय बताई हकीकत

युवती का कहना है कि सोमवार सुबह वह पुलिस लाइन चौराहे के नजदीक पढ़ने गई थी। तभी आरोपित ने उसे मिलने के लिए बस अड्डे पर बुलाया। वह उसे बाइक पर बैठाकर उझानी रोड स्थित सिंह हवेली होटल ले जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक खराब हो गई। वह मिस्त्री से उसकी मरम्मत कराने लगा।

उससे कहा कि वह अपने दोस्तों को बुला रहा है, वह उसे दिल्ली ले जाएंगे। उसने यह भी बताया कि मुझे दिल्ली से किसी हिंदू लड़की को फंसाने पर पांच लाख रुपये मिलते हैं। वह कई हिंदू लड़कियों के साथ ऐसा कर चुका है। जब वह यह सुनकर चीखी चिल्लाई तो वहां काफी लोग एकत्र हो गए और तभी आरोपित मौका देखकर वहां से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *