परिवहन निगम बस स्टेशन में यात्रियों को सुविधाओं के अभाव में हो रही मुश्किल

1748 Shares

परिवहन निगम डिपो के अंतर्गत संचालित बस स्टेशन से प्रतिदिन 173 बसें विभिन्न मार्गों पर रवाना होती हैं। इसके बावजूद यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है।

बस स्टेशन पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में यात्री आवागमन करते हैं, लेकिन उनके बैठने के लिए पर्याप्त सीटों की व्यवस्था नहीं है। मजबूरी में यात्रियों को खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है।

इसके अलावा बस स्टेशन में हैंडपंप और पेयजल सुविधा भी दयनीय स्थिति में हैं। कई बार नल लंबे समय से खराब पड़े होने के कारण यात्री हाथ-मुंह धोने और पीने के पानी के लिए परेशान रहते हैं। पेयजल प्वाइंट की स्थिति भी खराब है। कई बार पानी की आपूर्ति ठप रहती है, तो कई बार गंदगी और अशुद्ध पानी के कारण यात्री वहां जाने से कतराते हैं।

यात्री और स्थानीय लोग परिवहन निगम प्रशासन से तुरंत सुधार की मांग कर रहे हैं, ताकि बस स्टेशन में मूलभूत सुविधाओं की कमी दूर की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *