उत्तर प्रदेश में देश का सबसे लंबा डिफेंस कॉरिडोर तैयार, उन्नाव को मिला सातवां नोड

1341 Shares

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के अभियान में उत्तर प्रदेश एक महत्वपूर्ण केंद्र बनता जा रहा है। राज्य में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है और अब उत्तर प्रदेश में देश का सबसे लंबा डिफेंस कॉरिडोर विकसित हो रहा है। उन्नाव को शामिल करने के बाद यह कॉरिडोर 325 किलोमीटर क्षेत्र में फैल गया है।

उत्तर प्रदेश में झांसी, कानपुर और लखनऊ के बाद उन्नाव को डिफेंस कॉरिडोर का सातवां नोड घोषित किया गया है। इस नोड में लगभग 4,000 करोड़ रुपये के निवेश की शुरुआत हो चुकी है। यह कॉरिडोर अब चार प्रमुख जिलों को जोड़ते हुए देश का सबसे लंबा और रणनीतिक रक्षा औद्योगिक क्लस्टर बनने की दिशा में अग्रसर है।

उन्नाव से पहले डिफेंस कॉरिडोर में छह नोड्स शामिल थे – आगरा, अलीगढ़, झांसी, कानपुर और लखनऊ। इन सभी नोड्स को जोड़कर उत्तर प्रदेश देश के रक्षा उत्पादन और आत्मनिर्भरता में अहम भूमिका निभा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *