वसंत पंचमी पर बीएचयू का 111वां स्थापना दिवस, कुलपति ने आधारशिला स्थल पर किया पूजा-अर्चना

2.6kViews
1033 Shares

वसंत पंचमी के अवसर पर महामना ने अपनी ब‍ग‍िया, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की स्थापना की थी। तभी से हर वर्ष वसंत पंचमी पर विश्वविद्यालय में स्थापना दिवस मनाने की परंपरा निभाई जा रही है।

इसी परंपरा के तहत शुक्रवार को बीएचयू का 111वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजीत कुमार चतुर्वेदी ने ट्रॉमा सेंटर परिसर में स्थित विश्वविद्यालय के आधारशिला स्थल पर पूजा-अर्चना की। कुलपति ने इस मौके पर विश्वविद्यालय के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं भी दीं और स्थापना दिवस की खुशी साझा की।

स्थापना दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं, जो छात्र-छात्राओं और स्टाफ के लिए उत्सव का अवसर बनते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *