12 जनवरी से लापता इवेंट मैनेजमेंट से जुड़ी युवती की हत्या, जंगल में दफनाया गया शव बरामद

2.0kViews
1030 Shares

12 जनवरी से लापता इवेंट मैनेजमेंट का काम करने वाली एक युवती की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। युवती की हत्या के बाद उसका शव रिठौरा के जंगलों में दफना दिया गया था। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके बाद आरोपी की पहचान हो सकी।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से शव बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवती की हत्या किस तरीके से की गई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आ सकी है।

मृतका की पहचान बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गानगर निवासी पूजा के रूप में हुई है। बताया गया है कि पूजा 12 जनवरी की दोपहर अपने घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। पूजा शादी और पार्टियों में इवेंट मैनेजमेंट का काम करती थी।

पुलिस के अनुसार, पूजा के साथ पार्टनरशिप में रिठौरा का एक युवक भी इवेंट मैनेजमेंट का काम करता था। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *