बॉर्डर 2 का फर्स्ट डे फर्स्ट शो: देशभक्ति के रंग में रंगे दर्शक, फिल्म को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर 2 दर्शकों के सामने आ चुकी है। गणतंत्र दिवस से तीन दिन पहले रिलीज़ हुई इस फिल्म को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी स्टारर इस फिल्म की दीवानगी का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सिनेमाघरों में इसका पहला शो सुबह 8 बजे रखा गया।
ठंड और बारिश की परवाह किए बिना सुबह-सुबह बड़ी संख्या में दर्शक सिनेमाघरों का रुख करते नजर आए। देशभक्ति की भावना से सराबोर इस फिल्म को जनता ने पास किया या नहीं, इसका फैसला अब सामने आ चुका है।
दर्शकों का बॉर्डर 2 पर कैसा रहा रिएक्शन?
बॉर्डर 2 का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर थिएटर से बाहर निकले दर्शकों ने फिल्म की जमकर तारीफ की। ऑडियंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स देखकर सनी देओल समेत पूरी स्टारकास्ट खुशी से झूम उठेगी।
एक दर्शक ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए लिखा,
“अगर किसी कल्ट क्लासिक फिल्म का सबसे बेहतरीन सीक्वल बना है, तो वह ‘बॉर्डर 2’ है। इमोशंस, दमदार एक्शन और हाई-लेवल ड्रामा—इस फिल्म में वो हर चीज मौजूद है, जो इसे खास बनाती है। सभी कलाकारों की परफॉर्मेंस दिल को छू लेने वाली है।”


