पतंजलि हॉस्पिटल का उद्घाटन और गायत्री परिवार शताब्दी समारोह में शामिल हुए गृहमंत्री अमित शाह

3.0kViews
1677 Shares

गृहमंत्री अमित शाह ने पतंजलि योगपीठ में पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम में योगगुरु स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसके बाद अमित शाह अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित शताब्दी समारोह स्थल बैरागी कैंप पहुंचे। यहां उन्होंने माता भगवती देवी शर्मा और पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य को पुष्पांजलि अर्पित की और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

समारोह में दलनायक डॉ. चिन्मय पंड्या ने गायत्री मंत्र के साथ उद्बोधन आरंभ किया। उन्होंने बताया कि जब वे गृहमंत्री को निमंत्रण देने गए थे, तो गृहमंत्री ने कहा था कि यह आयोजन केवल गायत्री परिवार का नहीं बल्कि भारत और भारतीय संस्कृति का उत्सव है। डॉ. पंड्या ने कहा कि आज का दिन सौभाग्य लेकर आया है, यह समय परिवर्तन का है। भारत केवल जाग नहीं रहा, बल्कि दहाड़ रहा है। राष्ट्र के जागरण में ही विश्व का जागरण संभव है। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्र रक्षा, राष्ट्र संकल्प और युग निर्माण के महत्व पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *