देश की तटीय सुरक्षा को सशक्त बनाने और नारी शक्ति को सम्मान देने के उद्देश्य से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने ‘वंदे मातरम् कोस्टल साइक्लोथान 2026’ का आयोजन किया है। इस अभियान में 65 महिला जवान पश्चिम और पूर्वी तटों पर मिलाकर लगभग 6,500 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी।
सीआईएसएफ के उप महानिरीक्षक एन. प्रकाश रेड्डी ने बताया कि पश्चिमी तट पर साइक्लोथान की शुरुआत गुजरात के लखपत किले से होगी। यह यात्रा दमन-दीव, महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक से गुजरते हुए 21 फरवरी को केरल में संपन्न होगी।
वहीं पूर्वी तट पर यह अभियान पश्चिम बंगाल के हल्दिया से शुरू होगा। यह ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और तमिलनाडु से होते हुए केरल के कोच्चि में समाप्त होगा।
इस राष्ट्रव्यापी अभियान में कुल 150 साइक्लिस्ट भाग लेंगे, जिनमें 50 प्रतिशत महिलाएं शामिल होंगी।
महत्व
- तटीय सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाना।
- महिला जवानों की भागीदारी से नारी शक्ति का सम्मान और सशक्तिकरण।
- राष्ट्रव्यापी स्तर पर फिटनेस और अनुशासन का संदेश देना।


