ऊंचागांव किले में शुरू हुई वेब सीरीज ‘घोस्ट’ की शूटिंग, दो माह तक चलेगा फिल्मांकन

1777 Shares

ऊंचागांव कस्बे के ऐतिहासिक किले में मंगलवार से वेब सीरीज ‘घोस्ट’ की शूटिंग शुरू हो गई। किले के भीतर विशेष रूप से भूतिया माहौल वाला सेट तैयार किया गया है, जहां अभिनेत्री अदिति राय के कई सीन फिल्माए गए। सुबह से शुरू हुई शूटिंग देर रात तक चली। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहा।

सूत्रों के अनुसार, ऊंचागांव किले में अगले दो माह तक इस वेब सीरीज का फिल्मांकन जारी रहेगा। शूटिंग के लिए मुंबई से डायरेक्टर और कलाकारों की टीम यहां पहुंच चुकी है। कलाकारों और तकनीकी दल के ठहरने की व्यवस्था किले के भीतर ही हेरिटेज हिस्से में की गई है।

स्थानीय लोगों के लिए यह आयोजन खास आकर्षण का केंद्र बन गया है। हालांकि शूटिंग स्थल पर आमजन को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है, लेकिन किले में चल रही गतिविधियों को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

फिल्म यूनिट का कहना है कि किले का ऐतिहासिक और रहस्यमयी वातावरण कहानी के अनुरूप है, इसलिए इसे लोकेशन के रूप में चुना गया। आने वाले दिनों में यहां कई महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *