BMC चुनाव: महायुति की जीत के बीच दलबदल की अटकलों पर CM फडणवीस ने तोड़ी चुप्पी

2.1kViews
1947 Shares

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव में महायुति ने एक बार फिर जीत दर्ज की है। हालांकि, शिवसेना पार्षदों की 5-स्टार होटल में हुई बैठक के बाद दलबदल की अटकलें तेज हो गईं। इन अटकलों पर अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है।

फडणवीस ने सभी अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि मुंबई में सर्वसम्मति से महायुति का महापौर चुना जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि दलबदल की कोई संभावना नहीं है।

शिंदे की बैठक पर CM फडणवीस का बयान शिवसेना प्रमुख और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा होटल में पार्षदों से की गई मुलाकात पर फडणवीस ने कहा, “जैसे मैं पुणे में नवनिर्वाचित पार्षदों से मुलाकात कर रहा हूं, वैसे ही शिंदे भी नए पार्षदों से मिल रहे हैं। उन्होंने सभी को बैठक के लिए बुलाया होगा। दलबदल का कोई सवाल ही नहीं उठता।”

इस बयान के साथ ही फडणवीस ने राजनीतिक हलकों में चल रही अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *