भारत का 77वां गणतंत्र दिवस: स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता के मंत्र से गूंजेगा कर्तव्य पथ
भारत का 77वां गणतंत्र दिवस इस बार स्वतंत्रता और समृद्धि के संदेशों से सराबोर होगा। राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर निकलने वाली भव्य परेड की थीम ‘स्वतंत्रता का मंत्र – वंदे मातरम्’ और ‘समृद्धि का मंत्र – आत्मनिर्भर भारत’ रखी गई है।
इस अवसर पर कुल 30 झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। इनमें से 17 झांकियां राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की होंगी, जबकि 13 झांकियां विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की ओर से प्रस्तुत की जाएंगी।
इसके अलावा, लगभग 2,500 कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। परेड में भारत की विविधता, संस्कृति और आत्मनिर्भरता की झलक देखने को मिलेगी।


