80 वर्ष की उम्र में भी कबीर बेदी का करियर चरम पर, पांच प्रोजेक्ट्स होंगे रिलीज

3.1kViews
1813 Shares

देश और विदेश दोनों जगह अपनी पहचान बना चुके दिग्गज अभिनेता कबीर बेदी इन दिनों बेहद व्यस्त हैं। 16 जनवरी को अपना 80वां जन्मदिन मनाने वाले कबीर ने हाल ही में पांच बड़े प्रोजेक्ट्स की शूटिंग पूरी की है, जो इस साल दर्शकों के सामने आएंगे।

दैनिक जागरण से बातचीत में कबीर बेदी ने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ पर खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वह अपने करियर के सबसे व्यस्त दौर में हैं और इससे बेहद खुश हैं।

कबीर बेदी ने आगे बताया कि वह ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर ज्यादा काम करना चाहते हैं, क्योंकि उनका इंटरनेशनल फैन बेस काफी बड़ा है। उन्होंने कहा, “फिल्म चाहे भारत में बने, लेकिन ओटीटी के जरिए आपका काम दुनिया के करीब दो सौ देशों तक पहुंचता है। मेरे प्रशंसक वहां मेरी हर फिल्म देख सकते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *