मणिपुर हिंसा: कुकी महिला पर अत्याचार की दर्दनाक कहानी, न्याय की आस में हुई मौत
मणिपुर में मई 2023 से शुरू हुई मैतेई-कुकी जातीय हिंसा के बीच एक कुकी जनजाति की महिला पर हुए अमानवीय अत्याचार ने समाज को फिर से झकझोर दिया है।
इंफाल से अपहरण कर सामूहिक यौन हिंसा का शिकार बनी इस 20 वर्षीय महिला की हाल ही में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उसकी मौत उस घटना से हुए गहरे शारीरिक और मानसिक घावों का परिणाम है। परिवार ने यह भी बताया कि जीते जी न्याय न मिलने से उसका दर्द और बढ़ गया।
मई 2023 की घटना हिंसा भड़कने के शुरुआती दिनों में चार हथियारबंद लोग, जो काली शर्ट पहने हुए थे, इस महिला को इंफाल से अगवा कर ले गए। एफआईआर में दर्ज बयान के अनुसार, उसे पहाड़ी इलाके में ले जाकर तीन लोगों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
यह घटना न केवल मणिपुर बल्कि पूरे देश के लिए गहरी चिंता का विषय है, जहां न्याय और सुरक्षा की मांग एक बार फिर तेज हो गई है।


