जामतारा रेफरल अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा, लापरवाही का आरोप

2.6kViews
1414 Shares

जामतारा स्थित मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र, रेफरल अस्पताल डुमरी में शनिवार को एक नवजात की मौत के बाद अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना से आक्रोशित स्वजन ने जमकर हंगामा किया और पूछताछ केंद्र की खिड़की का शीशा तोड़ दिया।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में तैनात चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने नवजात के स्वास्थ्य पर समय रहते ध्यान नहीं दिया। उनका कहना है कि आवश्यक देखभाल और इलाज में लापरवाही बरती गई, जिसके कारण नवजात की असमय मृत्यु हो गई।

नवजात की मौत की खबर मिलते ही परिजन गहरे सदमे में आ गए। अस्पताल परिसर में रोने-बिलखने का माहौल बन गया और परिजनों का बुरा हाल रहा। गुस्साए स्वजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए उचित इलाज न मिलने का आरोप लगाया।

घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन स्थिति को संभालने में जुट गया। मामले को लेकर जांच की संभावना जताई जा रही है, ताकि नवजात की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *