खेड़ा में चोरी का अजीब मामला: लुटेरों ने बुजुर्ग महिला से लूट की, लेकिन व्यवहार रहा शिष्ट

2.2kViews
1430 Shares

गुजरात के खेड़ा जिले के सेवालिया गांव में 10 जनवरी की रात एक अनोखी चोरी की घटना सामने आई। चार लुटेरों ने 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर में प्रवेश किया और लूटपाट की, लेकिन इस दौरान उनका व्यवहार आश्चर्यजनक रूप से शालीन और शिष्ट था।

यह वारदात गाल्तेश्वर तालुका स्थित एसीसी कंपनी परिसर के पास एमडी बंगला सोसाइटी में हुई। शिकायत में महिला ने बताया कि रात में चारों व्यक्ति उसे नींद से जगाकर शांतिपूर्वक अभिवादन किया और सहयोग मांगा। इसके बाद उन्होंने महिला के हाथ-पैर बांधकर नकदी और गहने लेकर फरार हो गए।

घटना के अगले दिन महिला ने सेवालिया पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और लुटेरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *