10 साल सेवा वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर पद पर पदोन्नति

2.0kViews
1198 Shares

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक में 10 वर्ष की सेवा का अनुभव और पात्रता पूरी करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर के पद पर पदोन्नत करने का निर्णय लिया गया।

सुपरवाइजर के पदों में 50 प्रतिशत पद मौजूदा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भरे जाएंगे और शेष 50 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि पिछले बजट में महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी 66 घोषणाओं में से 59 घोषणाओं को अमलीजामा पहनाया जा चुका है, जबकि तीन घोषणाओं पर कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल चिन्हित किए गए 80 हजार कुपोषित बच्चों में से 54 हजार बच्चों को कुपोषण से निजात दिलवाई जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *