करमलीचक में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, काले धुएं से इलाके में अफरातफरी

1571 Shares

बाईपास थाना क्षेत्र के करमलीचक इलाके में शनिवार सुबह एक दो मंजिला भवन की छत पर संचालित प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना सुबह लगभग पांच बजे की बताई जा रही है।

फैक्ट्री में रखी गई प्लास्टिक सामग्री में आग फैलने से घना काला धुआं उठने लगा, जो दूर-दूर तक देखा गया। धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोग घटना की जानकारी पाए और इलाके में अफरातफरी मच गई।

सूचना मिलने पर स्थानीय लोग तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचित करने लगे। आग तेजी से फैल रही थी, जिससे संपत्ति के नुकसान की संभावना जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए अधिकारी जांच में जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *