Netflix की नंबर-1 सीरीज तस्करी में छाईं प्रिया खूबचंदानी, जानिए कौन हैं यह रहस्यमयी किरदार

2.5kViews
1938 Shares

नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही वेब सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। सीरीज में इमरान हाशमी की दमदार परफॉर्मेंस को दर्शकों और समीक्षकों से हमेशा की तरह खूब सराहना मिल रही है। हालांकि, उनके अलावा भी कुछ किरदार ऐसे हैं जिन्होंने दर्शकों का ध्यान खींचा है। इन्हीं में से एक नाम है ‘प्रिया खूबचंदानी’ का।

सात एपिसोड की इस थ्रिलर वेब सीरीज में एयरहोस्टेस प्रिया खूबचंदानी का किरदार कहानी को नया मोड़ देता है। कहानी के अनुसार, प्रिया पहले प्यार के झांसे में आकर स्मगलिंग नेटवर्क से जुड़ जाती हैं, लेकिन बाद में हालात बदलते हैं और वह इमरान हाशमी के किरदार के साथ हाथ मिला लेती हैं। इसके बाद वह जिस तरह से खेल को पलटती हैं, उसमें उनकी चतुराई, साहस और आत्मविश्वास साफ नजर आता है।

सीरीज में प्रिया खूबचंदानी न सिर्फ अपने मजबूत किरदार के लिए चर्चा में हैं, बल्कि उनकी खूबसूरती और स्क्रीन प्रेजेंस की भी जमकर तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर दर्शक लगातार यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर यह अभिनेत्री असल जिंदगी में कौन हैं और उनका बैकग्राउंड क्या है।

प्रिया का किरदार कहानी में एक अहम कड़ी साबित होता है, जो दर्शकों को आखिरी एपिसोड तक बांधे रखता है। यही वजह है कि यह किरदार सीरीज के सबसे ज्यादा चर्चित चेहरों में शामिल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *