गोरखपुर में पीएम आवास योजना के नाम पर ठगी, खुद को GDA कर्मचारी बताकर एक लाख की धोखाधड़ी

2.0kViews
1367 Shares

गोरखपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिलाने का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने खुद को गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) का कर्मचारी बताकर पीड़ित से एक लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर गोरखनाथ थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित वार्ड नंबर 55, रसूलपुर निवासी असगर अली ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मोहरीपुर निवासी विजय प्रताप ने खुद को जीडीए में कार्यरत बताते हुए उनसे संपर्क किया। आरोपी ने दावा किया कि वह मानबेला क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिला सकता है

इसके बदले आरोपी ने ढाई लाख रुपये की मांग की। भरोसे में आकर असगर अली ने आरोपी को एक लाख रुपये दे दिए, लेकिन इसके बाद न तो आवास मिला और न ही शेष राशि की मांग पूरी होने पर कोई ठोस कार्रवाई हुई। जब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ तो उसने पुलिस से शिकायत की।

पुलिस का कहना है कि मामले में धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *