कलियर क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े एक सनसनीखेज घटना सामने आई। कार सवार कुछ युवकों ने ठेले पर फल बेचने वाले युवक रज्जाक का अपहरण कर उसे जबरन कार में बैठाया और बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा।
रज्जाक ने कलियर थाना पुलिस को इस घटना की तहरीर दी है।
घटना के मुताबिक, कार की गति अचानक धीमी हो गई क्योंकि सामने से वाहन आ गया। मौके का फायदा उठाकर रज्जाक कार से कूदकर भाग निकला। इसके बावजूद आरोपी उसका पीछा करते रहे। जान बचाने के लिए रज्जाक पास ही स्थित एक गेस्ट हाउस में घुस गया, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंचे और उसे दौड़ा-दौड़ाकर जमकर पीटा।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


