80 के दशक में दूरदर्शन पर टेलीकास्ट होने वाला माइथोलॉजिकल शो महाभारत हर किसी का फेवरेट माना जाता था। इस शो की कास्ट के बारे में आज भी बात की जाती है, जिसके आधार पर भीष्म पिताहम और अर्जुन जैसे कैरेक्टर्स को प्ले करने वाले एक्टर्स के बारे में चर्चा की जाती है।
इस बीच हम आपको महाभारत में अभिमन्यु का किरदार निभाने वाले एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आज करोड़ों का बिजनेस चला रहा है और लग्जरी लाइफ जी रहा है। आइए जानते हैं कि वह कौन सा एक्टर है।
महाभारत का अभिमन्यु बना करोड़पति
करीब 4 दशक पहले टेलीकास्ट होने वाली महाभारत में एक्टर मयूर राज वर्मा ने अभिमन्यु की भूमिका को अदा किया था। मयूर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट भी इंडस्ट्री में काफी फेमस हुए। लेकिन उनको सबसे अधिक लोकप्रियता बी आर चोपड़ा की महाभारत में अभिमन्यु का किरदार निभाने से मिली।
मौजूदा समय में मयूर अपनी फैमिली के साथ इंग्लैंड में रहते हैं। एक्टिंग से नाता तोड़ने के बाद मयूर ने विदेशी सरजमीं पर रेस्टोरेंट का कारोबार शुरू किया, जिसका नाम इंडियाना रेस्टोरेंट है। इस रेस्टोरेंट को मयूर अपनी पत्नी नूरी के साथ मिलकर चलाते हैं। आज के समय में मयूर और नूरी के इंडियाना रेस्टोरेंट का सालाना टर्नओवर करोड़ों में होता है।
इस आधार पर महाभारत से पहचान बनाने वाले मयूर फिलहाल करोड़पति बन गए हैं और विदेशी में अपने परिवार संग खुशहाल जिंदगी का आनंद ले रहे हैं। इस तरह से मयूर राज वर्मा खूब पैसा कमाते हैं और सक्सेसफुल बिजनेसमैन के तौर विदेश में धाक जमाए हुए हैं। बता दें कि मयूर और नूरी के दो बच्चे भी हैं, जो इंग्लैंड में पढ़ाई करते हैं।
बिग बी की वजह से हुए लोकप्रिय
सिर्फ महाभारत ही नहीं बल्कि बतौर बाल कलाकार मयूर राज वर्मा ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी। 70 से लेकर 80 के दशक बीच वह मास्टर मयूर के नाम से जाने जाते थे। उन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन की कई फिल्मों में उनके बचपन की भूमिका को अदा किया। जिनके नाम इस प्रकार हैं-
- लावारिश
- शराबी
- मुकद्दर का सिकंदर
अमिताभ बच्चन के अलावा मयूर राज वर्मा दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र और दिलीप कुमार के बचपन का किरदार भी निभा चुके हैं।


